Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

सीएम बघेल से लेकर भाजपा नेता भोलेनाथ के दरबार में लगा चुके हैं हाजिरी

  रायपुर।   भगवान भोलेनाथ को समर्पित सावन का महीना अपने आखिरी पड़ाव पर है। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राजनीतिक दलों के लिए भी इस बार का यह...

यह भी पढ़ें :-

 

रायपुर। भगवान भोलेनाथ को समर्पित सावन का महीना अपने आखिरी पड़ाव पर है। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राजनीतिक दलों के लिए भी इस बार का यह पवित्र महीना खास बन गया है। विभिन्न दलों के नेता कांवड़ यात्रा निकालकर सत्‍ता के अभिषेक (चुनाव जीतने) की होड़ लगा रहे हैं। पिछले सोमवार को कांवड़ यात्रा में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने जिस उत्साह से भागीदारी की, उससे स्पष्ट संकेत मिल गया कि विधानसभा चुनाव 2023 से पहले शक्ति प्रदर्शन और दावेदारी मजबूत करने का यह अच्छा अवसर भी है। नेता आशीर्वाद लेने के लिए न केवल कांवड़ यात्रा निकाल रहे हैं, बल्कि शिवालयों में रूद्राभिषेक, हवन, यज्ञ कर माथा भी टेक रहे हैं।

No comments