Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

कलेक्ट्रेट घेराव के दौरान भाजपा नेताओं की कटी जेब

   बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद में मंगलवार को भाजपाईयों द्वारा अमानक खाद और मंडी टैक्स में की गई वृध्दि को लेकर ग्राम झलमला में धरना प्रदर्श...

यह भी पढ़ें :-

 

 बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद में मंगलवार को भाजपाईयों द्वारा अमानक खाद और मंडी टैक्स में की गई वृध्दि को लेकर ग्राम झलमला में धरना प्रदर्शन कर कलेक्ट्रेट का घेराव किया गया। धरना प्रदर्शन के बाद जब भाजपाई कलेक्ट्रेट का घेराव करने निकले तब पुलिस ने उन्हें बीच रास्ते में ही रोक लिया। इस दौरान पुलिस और भाजपाईयों के बीच जमकर झड़प हुई। बावजूद भाजपाई बैरिकेटिंग को तोड़ कलेक्ट्रेट का घेराव करने में सफल हुए। लेकिन इस प्रदर्शन के दौरान एक बड़ी घटना कुछ भाजपा नेताओं के साथ घट गई। नेता पाकेटमारी के शिकार हो गए। उनकी जेब कट गई। बड़ी दिलचस्प बात है कि भाजपाईयों के इस प्रदर्शन में भाजपा नेताओं की ही जेब किसी ने काट ली। मिली जानकारी अनुसार जिला किसान मोर्चा के अध्यक्ष तोमन साहू, भाजपा नेता होनिल दत्त पटेल औऱ यादराम साहू की किसी ने पॉकेट मार ली। तोमन साहू की जेब से 2 हजार रुपये, होनिल दत्त पटेल का पर्स, जिसमें 6 हजार रुपये नगद, एटीएम, आधार, कार्ड सहित कुछ महत्त्वपूर्ण दस्तावेज थे और यादराम साहू की जेब से पर्स किसी ने मार ली। जिसमें 3 हजार नगद के साथ आईडीएससी बैंक का एटीएम कार्ड सहित पेन कार्ड, आधार कार्ड एवं अन्य महत्त्वपूर्ण दस्तावेज थे। वही भाजपा नेता होनिल दत्त पटेल ने सोशल मीडिया में पर्स घूम हो जाने की सूचना भी आम की हैं। पूरा प्रदर्शन भाजपाईयों का था। लेकिन इस पूरे प्रदर्शन में भाजपाईयों की जेब कट जाना, एक बड़ा सवाल है..? वही भाजपाईयों के इस प्रदर्शन में भाजपा नेताओं की जेब कट जाने पर कांग्रेसियों ने चुटकी ली है। कांग्रेसी नेता चंद्रेश हिरवानी ने कहा कि पूरा प्रदर्शन भाजपाईयों का था, वहां पूरे भाजपा के नेता मौजूद थे। बावजूद भाजपा नेताओं की पॉकेट मारी होना, बड़ी बात है। अब ये तो प्रदर्शन में मौजूद भाजपाई ही बता सकते हैं कि जेब किसने और कैसे काटी..?

No comments