Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

पति से विवाद के बाद पत्नी ने की आत्महत्या

   भिलाई।  पति से विवाद के बाद एक महिला ने सेक्टर-7 तालाब में कूदकर आत्महत्या कर ली। सुबह टहलने गए लोगों ने तालाब में महिला की लाश उतराती ...

यह भी पढ़ें :-

 

 भिलाई।  पति से विवाद के बाद एक महिला ने सेक्टर-7 तालाब में कूदकर आत्महत्या कर ली। सुबह टहलने गए लोगों ने तालाब में महिला की लाश उतराती देखकर पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद भिलाई नगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लाश को बाहर निकाला। महिला के दो बच्चे भी हैं। भिलाई नगर पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।  पुलिस ने बताया कि सेक्टर-6 में किराने की दुकान चलाने वाले मनीष सिंह की पत्नी प्रीति सिंह (38) ने शुक्रवार की रात को सेक्टर-7 तालाब में कूदकर आत्महत्या कर ली। रात में प्रीति का उसके पति से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद वो कमरे से निकल गई थी। घर में मौजूद उसके पति को लगा कि वो छत पर गई होगी लेकिन, काफी देर तक उसके वापस न लौटने पर उसने छत पर जाकर उसे देखा तो वो वहां नहीं मिली। इसके बाद उसने उसे फोन किया तो उसने फोन भी नहीं उठाया तो वो उसे खोजने के लिए निकला। रात भर तलाश करने के बाद भी कोई जानकारी नहीं मिली। वो लगातार प्रीति के मोबाइल पर फोन करता रहा। सुबह करीब छह बजे सेक्टर-7 तालाब के पास टहलने गए एक व्यक्ति ने तालाब किनारे प्रीति का मोबाइल देखा और तालाब में महिला की लाश उतराती हुई देखी। उसी समय उस मोबाइल पर फोन आने पर उस व्यक्ति ने मनीष सिंह को बताया कि यह मोबाइल सेक्टर-7 तालाब के पास पड़ी मिली है और तालाब में एक महिला की लाश उतरा रही है। इसके बाद मनीष सिंह अपने परिवार वालों के साथ फौरन सेक्टर-7 तालाब पहुंचा तो वहां पर उसकी पत्नी की लाश मिली। इसके बाद भिलाई नगर पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। पुलिस ने लाश को बाहर निकाला और उसे पोस्टमार्टम के लिए चीरघर भिजवाया है। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले ही मृतका की मां की मृत्यु हो गई थी। जिसके बाद से वो काफी ज्यादा दुखी और उदास रहने लगी थी। छोटे- छोटे बात पर वो नाराज हो जाया करती थी। 

No comments