Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

पत्नी ने पति की डंडे से पीटकर हत्या कर दी

    कांकेर/पखांजूर।    छत्‍तीसगढ़ के कांकेर जिले के पखांजूर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने खुद अपने ही हाथ...

यह भी पढ़ें :-

 

  कांकेर/पखांजूर।  छत्‍तीसगढ़ के कांकेर जिले के पखांजूर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने खुद अपने ही हाथों से अपना सुहाग उजाड़ द‍िया। महिला अपने पति के शराब पीने और झगड़ा करने की आदतों से परेशान थी। इससे तंग आकर उसने अपने पति को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने कातिल पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, घटना कांकेर के पखांजूर थाना के देवपुर क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार पति के शराब पीने से नाराज पत्नी ने पति की डंडे से पीटकर हत्या कर दी। हत्या को अंजाम देने के बाद पड़ोसी के घर जाकर बताई कि मैंने अपने पति को मौत के घाट उतार दिया है। इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पति की हत्या के आरोपित पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। 

No comments