Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

बदमाशों ने विहिप नेता को गोली मारी

  सहारनपुर (उप्र): उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में अज्ञात बदमाशों ने विश्व हिन्दू परिषद के एक पदाधिकारी को गोली मार दी, जिससे वह घायल हो...

यह भी पढ़ें :-

 

सहारनपुर (उप्र): उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में अज्ञात बदमाशों ने विश्व हिन्दू परिषद के एक पदाधिकारी को गोली मार दी, जिससे वह घायल हो गए। पुलिस ने शनिवार के यह जानकारी दी। सहारनपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विपिन टाडा ने बताया कि विहिप की सहारनपुर इकाई के सहमंत्री अभिषेक पण्डित (28) शुक्रवार रात पौने ग्यारह बजे शत्रुघ्न कॉलोनी में अपने घर के बाहर टहल रहे थे तभी बदमाशों ने उन्हें गोली मारी। उन्होंने बताया कि गोली पण्डित के दायें हाथ में लगी, उन्हें उपचार के लिये तत्काल निजी अस्पताल ले जाया गया। टाडा ने बताया कि पंडित ने इस संबंध में मामला दर्ज कराया है। पुलिस के मुताबिक इससे पहले भी पण्डित पर हमले हो चुके हैं, जांच में पता चला है कि स्थानीय लोगों के साथ उनका कुछ विवाद था और उसकी भी जांच की जा रही है। सुरक्षा की दृष्टि से अस्पताल में पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि अभिषेक की हालत खतरे से बाहर है और उनका इलाज चल रहा है। 

No comments