Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

दहेज के लिए किया बहु को प्रताड़ित मासूम को भी किया माँ से अलग

बिलासपुर। कार के लिए युवक ने अपनी पत्नी को घर से निकाल दिया। साथ ही 11 महीने की बेटी को भी उससे छीन लिया। महिला ने मायके आकर घटना की शिकाय...

यह भी पढ़ें :-

बिलासपुर। कार के लिए युवक ने अपनी पत्नी को घर से निकाल दिया। साथ ही 11 महीने की बेटी को भी उससे छीन लिया। महिला ने मायके आकर घटना की शिकायत महिला थाने में की। परामर्श केंद्र में समझाईश के बाद भी दोनों पक्ष के बीच समझौता नहीं हो सका। इस पर पुलिस ने प्रताड़ना का मामला दर्ज कर पति, सास और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। महिला थाना प्रभारी भारती मरकाम ने बताया कि शहर में रहने वाली ललिता अधिकारी ने 29 मार्च को ससुराल वालों द्वारा प्रताड़ित करने की शिकायत की है। उसने बताया कि शादी के बाद उसका पति बिबासा देहज में कार लाने के लिए प्रताड़ित करता है। इसमें उसकी सास शौमोलि और ससुर बैधनाथ भी शामिल हैं। लगातार प्रताड़ना के बाद भी वह ससुराल में ही रही। इस बीच उसकी एक बेटी भी हो गई।इधर उनकी प्रताड़ना बढ़ती जा रही थी। बाद में उन्होंने बेटी को छीनकर ललिता को घर से निकाल दिया। उसकी शिकायत को परामर्श केंद्र में भेज दिया गया। परामर्श केंद्र से ललिता के पति बिबासा अधिकारी(37), सास शौमोलि अधिकारी(56) ससुर बैधनाथ अधिकारी(58) निवासी मालवानी गली करीहान वेस्ट मुंबई को नोटिस देकर परामर्श केंद्र बुलाया गया। यहां पर दोनों पक्ष को समझाईश दी गई। चार बार काउंसिलिंग के बाद भी दोनों पक्ष के बीच समझौता नहीं हो सका। इस पर पुलिस ने प्रताड़ना का मामला दर्ज कर लिया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मुंबई से आरोपित पति, सास और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों को न्यायालय में पेश किया गया है।

No comments