Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

फिर बदलेगा छत्‍तीसगढ़ में मौसम का मिजाज

   रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में मौसम का मिजाज अब बदलने वाला है और अधिकतम तापमान में गिरावट के साथ ही बारिश बढ़ने के आसार है। मौसम विभाग का कहना ...

यह भी पढ़ें :-

 

 रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में मौसम का मिजाज अब बदलने वाला है और अधिकतम तापमान में गिरावट के साथ ही बारिश बढ़ने के आसार है। मौसम विभाग का कहना है कि मानसूनी तंत्र एक बार फिर से सक्रिय होने लगा है और इसके प्रभाव से बारिश के आसार है। गुरुवार को प्रदेश के कई क्षेत्रों में बिजली गिरने के साथ ही भारी वर्षा के भी आसार है। वहीं बीते कुछ दिनों से छत्‍तीसगढ़ में बारिश थमने से अधिकतम व न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। बारिश न होने से इन दिनों उमस में भी बढ़ोतरी होने लगी है। बुधवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री ज्यादा और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि प्रदेश में अब मौसम का मिजाज बदलने वाला है और बारिश होने से उमस से भी राहत मिलेगी।

No comments