Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

चंद्रयान की भी इसबार गणेश पंडालों में झांकी की दिखेगी झलक

  रायपुर। गणेश पर्व को मात्र एक दिन शेष रहने से विविध पंडालों में स्थल झांकी की तैयारी जोरशोर से की जा रही है। इस वर्ष पंडालों में जहां हन...

यह भी पढ़ें :-

 

रायपुर। गणेश पर्व को मात्र एक दिन शेष रहने से विविध पंडालों में स्थल झांकी की तैयारी जोरशोर से की जा रही है। इस वर्ष पंडालों में जहां हनुमानजी के बालपन से लेकर लंका दहन के तक प्रसंग को प्रस्तुत किया जा रहा है। वहीं विश्वभर में भारत का मान-सम्मान बढ़ाने वाले चंद्रयान अभियान की झांकी श्रद्धालुओं को लुभाएगी। इसके अलावा अयोध्या में निर्माणाधीन श्रीराम मंदिर, तिरुपति के प्रसिद्ध भगवान बालाजी मंदिर, कृष्ण लीला की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी। कालीबाड़ी भोलेनाथ गणेश उत्सव समिति के अध्यक्ष कृष्णा साहू ने बताया कि पिछले दिनों भारत की सबसे बड़ी कामयाबी का जश्न देशभर में मनाया गया। जिस अभियान ने भारत को विश्वपटल पर प्रसिद्धि दिलाई, उस चंद्रयान की झांकी लगभग बनकर तैयार हो चुकी है। आंध्रप्रदेश के श्रीहरिकोटा सेंटर से जिस तरह चंद्रयान की लांचिंग की गई थी, उसी तर्ज पर चंद्रयान आकार का पंडाल बनाया गया है। चंद्रयान पंडाल के भीतर भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। लगभग 120 फीट ऊंचे चंद्रयान रूपी पंडाल का निर्माण कोलकाता के कारीगरों ने किया है। 

No comments