Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

जेपी नड्डा ने किया बड़ा फेरबदल, तीन प्रदेशों के अध्यक्ष बदले गए

  नई दिल्ली। भाजपा ने अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर अभी से तैयारियां शुरू कर दी है। सोमवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड...

यह भी पढ़ें :-

 

नई दिल्ली। भाजपा ने अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर अभी से तैयारियां शुरू कर दी है। सोमवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने तीन राज्यों में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बदले हैं। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण कुमार सिंह ने तीन प्रदेशों के अध्यक्ष बदलने का आदेश जारी किया है। पुदुचेरी, नगालैंड और मेघालय के भाजपा प्रदेश अध्यक्षों को बदला गया है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण कुमार‍ सिंह ने आदेश जारी कर रिकमैन मोमिन को मेघालय में भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। इनके साथ ही एस सेल्वागनबेथी को पुदुचेरी में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। भाजपा ने नगालैंड में भी प्रदेश अध्यक्ष को बदला है और नया बेंजामिन येप्थोमी को इसकी जिम्मेदारी दी गई है। आदेश के अनुसार यह नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है। देश में अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा का यह बड़ा कदम माना जा रहा है। पार्टी देश के पूर्वोत्तर राज्यों पर निगाह बनाए हुए है। इन तीनों ही प्रदेशों में भाजपा अपनी पैठ बनाना चाह रही है।

No comments