Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

राघव चड्ढा संग ससुराल चलीं परिणीति चोपड़ा

  नई दिल्ली। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी इस समय टाॅक ऑफ द टाउन बनी हुई है। सोशल मीडिया पर हर तरफ सिर्फ कपल की शादी की फोटोज देखने...

यह भी पढ़ें :-

 

नई दिल्ली। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी इस समय टाॅक ऑफ द टाउन बनी हुई है। सोशल मीडिया पर हर तरफ सिर्फ कपल की शादी की फोटोज देखने को मिल रही है। इस ग्रैंड वेडिंग की तस्वीरों को फैंस ने खूब पसंद किया है। बता दें कि 24 सितंबर को राघव और परिणीति ने उदयपुर के लीला पैलेस में ग्रैंड अंदाज में सात फेरे लिए। यह एक डेस्टिनेशन और ग्रैंड वेडिंग थी। वहीं, अब शादी के बाद पहली बार परिणीति और राघव साथ दिखाई दिए हैं। मांग में सिंदूर और हाथों में चूड़ा पहने परिणीति बेहद खूबसूरत लग रही हैं। दोनों उदयपुर से वापस अब दिल्ली लौट रहे हैं। नई दुल्हन की तस्वीरें हाल ही में सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। परिणीति चोपड़ा और राघव उदयपुर से रवाना हुए, जहां उन्हें एयरपोर्ट पर पैपराजी ने स्पाॅट किया। परिणीति के फेस पर शादी का ग्लो और खुशी साफ देखने को मिल रही थी। इस दौरान एक्ट्रेस पिंक टाॅप के साथ पाॅन्चो लुक में नजर आईं। वहीं, राघव चड्ढा ने ब्लैक एंड व्हाइट के साथ सिंपल लुक अपनाया था। बता दें कि दोनों उदयपुर के लीला पैलेस से दोपहर 2 बजे पिछोला झील की जेटी पर पहुंचे। यहां दोनों हाथों में हाथ थामे नजर आए। अब यहां से वे सीधे एयरपोर्ट की ओर रवाना हुए। 

No comments