Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

फिल्म 'जवान' में नजर आने वाला ये एक्टर बाल काटने पर हुआ मजबूर, हालत देख शॉक्ड हुए फैंस!

  मुंबई ।  'द कपिल शर्मा शो' की गुत्थी का किरदार निभा कर दर्शकों के बीच अपनी खास पहचान बनाने वाले एक्टर सुनील ग्रोवर अपनी कॉमेडी के ...

यह भी पढ़ें :-

 

मुंबई ।  'द कपिल शर्मा शो' की गुत्थी का किरदार निभा कर दर्शकों के बीच अपनी खास पहचान बनाने वाले एक्टर सुनील ग्रोवर अपनी कॉमेडी के लिए जाने जाते हैं। सुनील आज भले ही इस शो का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन उनकी जबरदस्त एक्टिंग को आज भी लोग काफी मिस करते हैं। सुनील कपिल शर्मा शो छोड़ने के बाद सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह अक्सर अपने वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करते रहते हैं, जिसे उनके फैंस काफी पसंद करते हैं। इसी बीच उनका एक नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक्टर का हाल देखकर आप भी दंग होने वाले हैं। 

बाल काटने के लिए मजबूर हुए सुनील 

सुनील ग्रोवर का एक नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में सुनील एक दुकान के अंदर बाल काटते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान सुनील ग्रोवर को व्हाइट टी-शर्ट और शॉर्ट्स में देखा जा सकता है। आप देख सकते हैं कि ये कोई हाई-फाई नहीं, बल्कि एक नॉर्मल सी नाई की दुकान है, जहां पर एक्टर बाल काट रहे हैं। वीडियो में एक आदमी कुर्सी पर बैठा हुआ है, सुनील एक प्रोफेशनल बार्बर की तरह उनके बाल काट रहे हैं। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। साथ ही इस पर कमेंट कर फैंस अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 

शाहरुख संग जवान में आएंगे नजर 

सुनील ग्रोवर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही शाहरुख खान की फिल्म जवान में नजर आने वाले हैं। ये फिल्म रिलीज होने में महज तीन दिन ही बाकी है। जवान 7 सितंबर, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म में शाहरुख के अलावा  नयनतारा, सान्या मल्होत्रा, विजय सेतुपति, सुनील ग्रोवर, प्रियामणी, कॉमेडियन योगी बाबू, लहर खान, अशलेशा ठाकूर, ऋतुजा शिंदे, आलिया कुरैशी, केनी बसुमतारी, रिद्धि डोगरा, संगय त्शेल्ट्रिम, जाफर सादिक, रवि राज काडें, गिरिजा ओक, संजीता भट्टाचार्य और सुखविंदर ग्रेवाल नजर आने वाले हैं। वहीं, निर्देशन एटली कुमार की फिल्म में दीपिका पादुकोण का कैमियो रोल है।

No comments