Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

जेपी नड्डा जशपुर से परिवर्तन यात्रा को झंडी दिखा कर रवाना करेगें

   जशपुरनगर। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जशपुर से परिवर्तन यात्रा को झंडी दिखा कर रवाना करेगें। झारखंड की राजधानी रांची से हेलीकाप्...

यह भी पढ़ें :-

 

 जशपुरनगर। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जशपुर से परिवर्तन यात्रा को झंडी दिखा कर रवाना करेगें। झारखंड की राजधानी रांची से हेलीकाप्टर से जशपुर पहुंचे। यहां भाजपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया। भाजपा के जिलाध्यक्ष सुनिल गुप्ता ने बताया कि शहर के पुलिस लाइन स्थित हेलीपेड में राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य विष्णुदेव साय, सांसद गोमती साय, पूर्व सांसद रणविजय सिंह जूदेव, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, प्रदेश महामंत्री विजय शर्मा, पूर्व प्रदेश महामंत्री कृष्ण कुमार राय के साथ पार्टी के पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि उनका स्वागत करेगें। हेलीपेड से नड्डा विश्राम गृह जाएंगें। कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर भगवान श्री बालाजी का दर्शन कर किया आशीर्वाद लेने बालाजी मंदिर पहुंचे। यहां पूजा अर्चना करने के बाद वे रणजीता स्टेडियम मे पास स्थित कुमार दिलीप सिंह जूदेव की प्रतिमा में माल्यार्पण करेगें। माल्यार्पण करने के बाद जेपी नड्डा स्टेडियम में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करेगें। जनसभा के संबोधन के बाद,परिवर्तन यात्रा को झंडा दिखा कर रवाना करेगे। जिलाध्यक्ष सुनिल गुप्ता ने बताया कि रणजीता स्टेडियम से निकलकर रथ यात्रा नगर भ्रमण करेगी। स्टेडियम में रथ यात्रा सिटी कोतवाली,जय स्तंभ चौक,महाराजा चौक होते हुए बजरंग बली चौक पहुंचेगी। यहां से जिला भाजपा कार्यालय, गायत्री मंदिर,सिटी कोतवाली होते हुए कुनकुरी के लिए निकल जाएगी। भाजपा की इस भव्य परिवर्तन यात्रा में एक हजार बाइक सवार आकर्षण का मुख्य केन्द्र होगा। जिलाध्यक्ष सुनिल गुप्ता ने बताया कि भाजयुमो के उत्साहित कार्यकर्ताओं की अगुवाई में बाइक रैली परिवर्तन यात्रा के नगर भ्रमण के दौरान शामिल होगें। उन्होनें बताया कि इसकी तैयारी पूरी कर ली गई। रणजीता स्टेडियम में आयोजित होने वाले आमसभा में जशपुर विधानसभा सहित पूरे जिले भर से बड़ी संख्या में लोगों के उमड़ने की संभावना है। बरसात को देखते हुए वाटरप्रूफ डोम की व्यवस्था की गई है। जिलाध्यक्ष ने दावा किया कि परिवर्तन यात्रा के आगाज के साथ ही छत्तीसगढ़ से कांग्रेस के कुशासन के अंत की शुरूआत हो चुकी है। 

No comments