Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

सात से 14 अक्टूबर तक अलग- अलग तिथि में नहीं चलेंगी ये ट्रेनें

    बिलासपुर। नागपुर रेल मंडल के राजनांदगांव-कलमना रेल खंड के बीच में तीसरी लाइन को आमगांव रेलवे स्टेशन से जोड़ने का कार्य किया जाएगा। सात...

यह भी पढ़ें :-

  

 बिलासपुर। नागपुर रेल मंडल के राजनांदगांव-कलमना रेल खंड के बीच में तीसरी लाइन को आमगांव रेलवे स्टेशन से जोड़ने का कार्य किया जाएगा। सात से 10 अक्टूबर प्री और 11 से 14 अक्टूबर नान इंटरलाकिंग कार्य के चलते अलग-अलग तिथि में 35 ट्रेनें रद्द रहेंगी। इनमें शिवनाथ एक्सप्रेस, इंटरसिटी एक्सप्रेस व बिलासपुर- पुणे एक्सप्रेस जैसी प्रमुख ट्रेनें भी शामिल हैं। अन्य जोन के अलावा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे जोन के अलग- अलग सेक्शनों में अधोसंरचना से जुड़े कार्य हो रहे हैं। ये सभी महत्वपूर्ण काम है। इसकी वजह से यात्रियों को अभी परेशानी हो रही है। लेकिन, जब सभी रेलवे में कार्य पूरे हो जाएंगे, उसके बाद इसका लाभ यात्रियों को मिलेगा। रेल प्रशासन का यही मानना है। हालांकि यात्रियों की माने तो अधोसंरचना का कार्य करना सही है। लेकिन, इसे पूरी योजनाबद्व तरीके से करनी चाहिए। वर्तमान में चारों दिशाओं की अधिकांश ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। इसके कारण यात्रियों के लिए ट्रेन सुविधा नहीं मिल पा रही है। 

No comments