Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 3 की मौत, 10 गंभीर

   दमोह। दमोह में एक पटाखा गोदाम में विस्फोट हुआ है जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई है। तीनों के शव निकाले गए हैं। हादसे के समय करीब 13 लोग ...

यह भी पढ़ें :-

 

 दमोह। दमोह में एक पटाखा गोदाम में विस्फोट हुआ है जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई है। तीनों के शव निकाले गए हैं। हादसे के समय करीब 13 लोग काम कर रहे थे। घायलों के दबे होने की सूचना थी। प्रत्‍यक्षदर्शियों ने बताया कि नियम के विपरीत आबादी वाले क्षेत्र में फैक्ट्री संचालित की जा रही थी। लोगों का कहना है कि दिवाली को लेकर बड़ी मात्रा में पटाखा बनाए जा रहे हैं। घायलों को जिला अस्पताल में कराया गया है। लोगों की सूचना पर पुलिस और जिला प्रशासन मौके पर पहुंचा था। दमोह शहर के बड़ा पुल क्षेत्र में एक पटाखा फैक्ट्री में धमाका होने से फैक्ट्री में काम कर रहे करीब 13 मजदूरों में से 3 मजदूर की मौत हो गई है। इसके अलावा 10 लोग गंभीर घायल है। मलबे में दबे लोगों को निकाल कर अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। अफरा तफरी का माहौल है। मौके पर दमोह एसपी सुनील कुमार तिवारी, कलेक्टर मयंक अग्रवाल के अलावा पुलिस बल, प्रशासन, नगर पालिका का अमला मौजूद है। फायर बिग्रेड भी पहुंच चुकी है घर में पानी छोड़ा। ऐसी भी जानकारी है कि वहां पर बड़ी मात्रा में बारूद हो सकता है, जिससे फिर से धमाका होने की आशंका है। फैक्ट्री संचालक का नाम छुट्टन असाटी बताया जा रहा है।

No comments