Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

आईसीसी विश्व कप में न्यूजीलैंड ने नीदरलैंड्स पर 99 रनों की आसान जीत दर्ज की

   इंदौर। न्यूजीलैंड और नीदरलैंड्स के बीच सोमवार को हुए आईसीसी विश्व कप 2023 के मैच में किवी बल्लेबाज माइकल सेंटनर ने केवल एक गेंद पर 13 र...

यह भी पढ़ें :-

 

 इंदौर। न्यूजीलैंड और नीदरलैंड्स के बीच सोमवार को हुए आईसीसी विश्व कप 2023 के मैच में किवी बल्लेबाज माइकल सेंटनर ने केवल एक गेंद पर 13 रनों बनाने का लगभग नामुमकिन कारनामा कर दिखाया। सेंटनर ने यह अनोखी उपलब्धि न्यूजीलैंड की पारी की अंतिम गेंद पर हासिल किया। दरअसल, नीदरलैंड्स की पारी का अंतिम ओवर बास डी लीड फेंक रहे थे। पारी खत्म होने में एक गेंद बची थी। डी लीड ने सेंटनर को फुलटास फेंकी, जिसे सेंटनर ने ऊपर से मारते हुए छक्का जड़ दिया। अंपायर ने इस गेंद को नोबाल करार दिया और न्यूजीलैंड को फ्री हिट दी। सेंटनर फिर स्ट्राइक पर थे और इस बार फिर डी लीड ने लो फुलटास फेंकी। सेंटनर ने इस गेंद को बैकवर्ड पाइंट के ऊपर से छक्का जड़ दिया। इस तरह न्यूजीलैंड को दो छक्कों और एक नोबाल की मदद से एक गेंद पर 13 रन मिले। 

No comments