Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

सोमवार से बदल सकता है मौसम का मिजाज

  भोपाल । दक्षिण-पश्चिम मानसून प्रदेश के 90 प्रतिशत क्षेत्र से जा चुका है। नमी कम होने से आसमान पूरी तरह साफ हो गया है। इस वजह से दिन में ती...

यह भी पढ़ें :-

 

भोपाल । दक्षिण-पश्चिम मानसून प्रदेश के 90 प्रतिशत क्षेत्र से जा चुका है। नमी कम होने से आसमान पूरी तरह साफ हो गया है। इस वजह से दिन में तीखी धूप की वजह से गर्मी बढ़ गई है, वहीं रात में हवाओं का रुख उत्तरी बना रहने से ठंडक का एहसास बना हुआ है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक सोमवार से इस सीजन का पहला पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत को प्रभावित करने लगेगा। उसके प्रभाव से हवाओं का रुख बदलेगा। इससे हवाओं के साथ नमी आने से प्रदेश में कहीं-कहीं बादल छा सकते हैं। उससे दिन के तापमान में गिरावट होगी, लेकिन रात के तापमान में बढ़ोतरी होने के आसार हैं।  मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक वर्तमान में मानसून का प्रभाव पूर्वी मप्र के सिर्फ शहडोल, जबलपुर एवं रीवा संभाग के कुछ जिलों में रह गया है। प्रदेश के शेष क्षेत्र से मानसून जा चुका है। वातावरण से नमी कम होने के कारण बादल पूरी तरह छंट गए हैं। इस वजह दिन का तापमान बढ़ा हुआ है। साथ ही धूप में चुभन महसूस हो रही है। हालांकि हवाओं का रुख लगातार उत्तरी, उत्तर-पश्चिमी बना हुआ है। जिसके चलते शाम ढलते ही गुलाबी ठंड का एहसास होने लगता है। प्रदेश के अधिकतर जिलों में रात का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। शनिवार को प्रदेश में सबसे कम 15.1 डिग्री सेल्सियस तापमान मलाजखंड में दर्ज किया गया। राजधानी में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम रहा। साथ ही यह शुक्रवार के न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस की तुलना में 0.6 डिग्री सेल्सियस कम रहा। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि सोमवार को एक पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत क्षेत्र में पहुंचने की संभावना है। उसके प्रभाव से उत्तर भारत के पहाड़ी क्षेत्रों में कुछ वर्षा भी हो सकती है। हवाओं का रुख बदलने से मप्र में भी दिन के तापमान में कुछ गिरावट एवं रात के तापमान में कुछ बढ़ोतरी होने के आसार हैं। 

No comments