Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

भाजपा ने बचे हुए चार उम्‍मीदवारों की सूची जारी की

   रायपुर। छत्‍तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के लिए भारतीय जनता पार्टी ने उम्‍मीदवारों की चौथी लिस्‍ट जारी कर दी है। इस लिस्‍ट में बचे हुए चा...

यह भी पढ़ें :-

 

 रायपुर। छत्‍तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के लिए भारतीय जनता पार्टी ने उम्‍मीदवारों की चौथी लिस्‍ट जारी कर दी है। इस लिस्‍ट में बचे हुए चार उम्‍मीदवारों का नाम शामिल है। भाजपा ने अंबिकापुर से राजेश अग्रवाल, बेलतरा से सुशांत शुक्‍ला, कसडोल से धनीरात धीवर और बेमेतरा से दीपेश साहू को अपना उम्‍मीदवार बनाया है। बतादें कि इससे पहले भाजपा प्रत्‍याशियों की तीन सूची जारी कर चुकी है। पहली लिस्‍ट में भाजपा ने 21 प्रत्‍याशियों के नाम जारी किए थे। इसके बाद पार्टी ने दूसरी सूची में 64 उम्‍मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारा है। जबकि तीसरी लिस्‍ट में केवल पंडरिया विधानसभा सीट के लिए उम्‍मीदवार के नाम की घोषणा की। इधर, कांग्रेस सभी 90 विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्‍याशियों की घोषणा कर चुकी है। पहली सूची में 30 उम्‍मीदवारों की सूची जारी की है। दूसरी में 52 और तीसरी लिस्‍ट 8 प्रत्‍याशियों को चुनावी मैदान में उतारा है। 



No comments