Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

अमित शाह ने गांधी जयंती पर ‘बापू’ को किया नमन, शास्त्री को दी श्रद्धांजलि

  नयी दिल्ली:  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को गांधी जयंती के मौके पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को नमन किया और कहा कि उन्होंने स्व...

यह भी पढ़ें :-

 

नयी दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को गांधी जयंती के मौके पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को नमन किया और कहा कि उन्होंने स्वदेशी, स्वराज, स्वावलंबन और स्वच्छता के दर्शन से जिस तरह स्वाधीनता आंदोलन के दौरान देश का नेतृत्व कर जनजागरण किया, वह आज भी सभी के लिए प्रेरणीय है। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्हें भी श्रद्धांजलि अर्पित की शाह ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर किए एक पोस्ट में कहा, ‘‘महात्मा गांधी ने स्वदेशी, स्वराज, स्वावलंबन और स्वच्छता के दर्शन से जिस तरह स्वाधीनता के दौरान देश का नेतृत्व कर जनजागरण किया, वह आज भी हम सभी के लिए प्रेरणीय है। पूरे विश्व को सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देने वाले महात्मा गांधी जी की जयंती पर उन्हें कोटिश वंदन करता हूं।’’

No comments