Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

मोदी सरकार के प्रचार में सेना का इस्तेमाल रोकने में हस्तक्षेप करें मुर्मु : कांग्रेस

 नयी दिल्ली ।  कांग्रेस ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से अपील करते हुए कहा है कि मोदी सरकार राजनीतिक प्रचार के लिए सेना का इस्तेमाल करना चाहत...

यह भी पढ़ें :-

 नयी दिल्ली ।  कांग्रेस ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से अपील करते हुए कहा है कि मोदी सरकार राजनीतिक प्रचार के लिए सेना का इस्तेमाल करना चाहती है वह ऐसा नहीं करे इसलिए राष्ट्रपति को इस मामले में हस्तक्षेप करना चाहिए। कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख जयराम रमेश ने सोमवार को यहां जारी एक बयान में कहा “भारत की सेना पूरे देश की सेना है और हमें गर्व है कि हमारी बहादुर सेना कभी भी देश की आंतरिक राजनीति का हिस्सा नहीं बनी। साढ़े नौ साल की सरकार के दौरान महंगाई, बेरोज़गारी और सभी मोर्चों पर विफ़ल रहने के बाद मोदी सरकार अब सेना से अपना राजनीतिक प्रचार कराने का बेहद घटिया प्रयास कर रही है। सेना का राजनीतिकरण करने का यह प्रयास बेहद ख़तरनाक क़दम है।” उन्होंने कहा “भारतीय सैन्य बलों की सर्वोच्च कमांडर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी से हमारा अनुरोध है कि वे इस मामले में हस्तक्षेप करके मोदी सरकार को इस ग़लत कदम को तुरंत वापस लेने का निर्देश दें।” पार्टी ने इसके साथ ही एक अखबार में छपी यह खबर भी पोस्ट की है जिसमें कहा गया है कि सेना सरकारी योजनाओं का प्रचार करेगी और देश के नौ शहरों में बनेगी सेल्फी पॉइंट।”

No comments