Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

एबीवीपी महामंत्री को कलेक्टोरेट के सामने रोककर युवकों ने मारपीट कर दी

बिलासपुर। अपने भाई को लेकर लौट रहे एबीवीपी महामंत्री को कलेक्टोरेट के सामने रोककर युवकों ने मारपीट कर दी। इससे पहले युवकों का एबीवीपी महामंत...

यह भी पढ़ें :-

बिलासपुर। अपने भाई को लेकर लौट रहे एबीवीपी महामंत्री को कलेक्टोरेट के सामने रोककर युवकों ने मारपीट कर दी। इससे पहले युवकों का एबीवीपी महामंत्री के भाई से माल में विवाद हुआ था। हमले में घायल महामंत्री को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है। सरकंडा के शिवम होम्स में रहने वाले आयुष तिवारी एबीवीपी के महामंत्री हैं। उनके भाई पीयूष तिवारी 36 माल में काम करते हैं। शुक्रवार की रात माल में किसी बात को लेकर पीयूष का कुछ युवकों से विवाद हो गया था। वहां मौजूद लोगों ने किसी तरह समझाकर दोनों पक्ष को अलग किया।  छुट्टी होने पर पीयूष ने अपने भाई को लेने के लिए बुलाया। आयुष और पीयूष माल से लाैटकर कलेक्टोरेट के पास पहुंचे थे। इसी दौरान राजस्व कालोनी में रहने वाले अंशुमन दुबे और उसके साथियों ने आयुष और पीयूष को रोक लिया। उन्होंने माल में हुए विवाद को लेकर दोनों की राड से पिटाई कर दी। मारपीट से आयुष और पीयूष को चोटें आई है। राजस्व कालोनी में रहने वाले अंशुमन दुबे रियल स्टेट का काम करते हैं। शुक्रवार की रात वे 36 माल गए थे। वहां पर उनका आयुष तिवारी ने अंशुमन को शराब पिलाने के लिए कहा। नवरात्र होने के कारण उसने मना कर दिया। इसी बात को लेकर उनका आयुष और पीयूष से हो गया। इसके कुछ देर बाद आयुष और पीयूष ने कलेक्टोरेट के पास रोककर मारपीट की। मारपीट से घायल अंशुमन ने घटना की शिकायत सिविल लाइन थाने की है। दोनों पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

No comments