Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

कांग्रेस का समीकरण बिगाड़ सकते हैं बागी

   रायपुर। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और भाजपा के बागी और भितरघाती सीटों का समीकरण बिगाड़ सकते हैं। दोनों पार्टियों की समीक्षा बैठकों में...

यह भी पढ़ें :-

 

 रायपुर। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और भाजपा के बागी और भितरघाती सीटों का समीकरण बिगाड़ सकते हैं। दोनों पार्टियों की समीक्षा बैठकों में यह फीडबैक मिला है। इसमें सबसे अधिक नुकसान कांग्रेस को हो रहा है। इससे कांग्रेसियों की धड़कनें बढ़ी हुई हैं। बीस बागियों में 12 कांग्रेस और आठ भाजपा के हैं। इनके अलावा 15 सीटों पर कांग्रेस को भितरघातियों से भी नुकसान पहुंचने की आशंका है। इस तरह कांग्रेस को 27 सीटों पर नुकसान हो रहा है, जिससे कांग्रेस का 75 पार का दावा सिमटता नजर आ रहा है। कांग्रेस और भाजपा के बीच अब बराबरी की टक्कर दिख रही है। तीन दिसंबर को परिणाम आने के बाद ही पता चल पाएगा कि बागियों और भितरघातियों ने किस पार्टी को कितना नुकसान पहुंचाया है। टिकट की पहली सूची आने के बाद से ही कांग्रेस बागियों और भितरघातियों से परेशान रही। पार्टी ने ऐसे लगभग 50 नेताओं पर निष्कासन, निलंबन समेत अन्य कार्रवाई भी की है। वहीं आधा दर्जन से अधिक नेताओं को नोटिस भेजकर स्पष्टीकरण भी मांगा है। हालांकि कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने दावा किया है कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की ही सरकार बनेगी। अच्छा फीडबैक मिला है। 75 पार सीटों के दावों पर उन्होंने कहा कि अभी इसमें ओवर कान्फिडेंस नहीं होना चाहिए।

No comments