Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

मोदी ने न्यायमूर्ति एम. फातिमा बीवी के निधन पर जाताया शोक

  नयी दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उच्चतम न्यायालय की पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति एम. फातिमा बीवी के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया...

यह भी पढ़ें :-

 

नयी दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उच्चतम न्यायालय की पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति एम. फातिमा बीवी के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने शुक्रवार को एक्स पर अपने संवेदना संदेश में लिखा, “न्यायमूर्ति एम. फातिमा बीवी के निधन से दुखी हूं। वह एक सच्ची पथप्रदर्शक थीं और उनकी उल्लेखनीय यात्रा ने कई बाधाओं को तोड़ा तथा महिलाओं को बेहद प्रेरित किया। विधिक क्षेत्र में उनके योगदान को हमेशा याद  रखा जाएगा। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार एवं दोस्तों के साथ हैं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।” प्रधानमंत्री ने कहा कि सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति फातिमा बीवी (30 अप्रैल 1927 - 23 नवंबर 2023) वर्ष 1989 में उच्चतम न्यायालय में न्यायाधीश बनी थीं। उल्लेखनीय है कि देश की सर्वोच्च न्यायपालिका में काम करने वाली पहली महिला न्यायाधीश फातिमा बीवी का गुरुवार को केरल में 96 वर्ष की आयु में निधन हुआ था।

No comments