Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

एनआइए ने छह और नक्सलियों के खिलाफ दाखिल किया आरोप पत्र

 रायपुर । बीजापुर में वर्ष 2021 में हुए नक्सल हमला मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआइए) ने बुधवार को छह और नक्सलियों के खिलाफ आरोप पत्र...

यह भी पढ़ें :-

 रायपुर । बीजापुर में वर्ष 2021 में हुए नक्सल हमला मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआइए) ने बुधवार को छह और नक्सलियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया है। इनमें मनोज पोडियामी उर्फ मासा, मुला देवेंदर रेड्डी उर्फ मासा दादा, विज्जा हेमला, केशा सोदी उर्फ मल्ला, मल्लेश उर्फ मल्लेश कुंजाम और सोनू उर्फ डोडी सोनू शामिल हैं। इस हमले में 22 सुरक्षाकर्मी बलिदान हुए थे।  एनआइए ने कहा कि मामले में अब तक कुल 46 आरोपितों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया गया है। इससे पहले एनआइए ने पांच जून 2021 को मामला दर्ज किया था और दिसंबर 2022 में 23 आरोपितों के खिलाफ अपनी मूल चार्जशीट दायर की थी। इसके बाद जुलाई 2023 में 17 और लोगों के खिलाफ एक पूरक चार्जशीट दायर की थी। नक्सलियों ने 2021 में बीजापुर में स्वचालित हथियारों और बैरल ग्रेनेड लांचर (बीजीएल) के साथ हमला किया था। यह हमला उस समय हुआ था जब डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (डीआरजी), कोबरा बटालियन और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की संयुक्त टीमें तर्रेम के टेकलगुडियाम गांव के पास नक्सलियों के खिलाफ तलाशी अभियान चला रही थीं। हमले के दौरान नक्सलियों ने जवानों के हथियार भी लूट लिए थे। साथ ही कोबरा बटालियन के एक जवान का अपहरण कर लिया था, जिसे बाद में रिहा कर दिया था। केंद्रीय जांच एजेंसी ने कहा कि हमले में शामिल अन्य लोगों को पकड़ने के लिए जांच चल रही है। 

No comments