Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

छठ पूजा पर हुई ट्रेनों में भारी भीड़

 बिलासपुर। उत्तर प्रदेश व बिहार जाने वाली ट्रेनों में बर्थ को लेकर मारामारी की स्थिति है। ट्रेनों में आलम यह है कि साउथ बिहार व सारनाथ एक्...

यह भी पढ़ें :-

 बिलासपुर। उत्तर प्रदेश व बिहार जाने वाली ट्रेनों में बर्थ को लेकर मारामारी की स्थिति है। ट्रेनों में आलम यह है कि साउथ बिहार व सारनाथ एक्सप्रेस जैसी महत्वपूर्ण ट्रेनों में प्रतीक्षा सूची 200 के पार है। वहीं नवतनवा एक्सप्रेस और छठ पूजा स्पेशल ट्रेन में यह हाल है कि प्रतीक्षा सूची में भी आरक्षण नहीं हो रहा है। इसमें नो- रूम दिखा रहा है। इसके चलते यात्रियों को परेशानियां हो रही है। छठ पर्व 19 नवंबर को है। पर्व की शुरुआत 17 नवंबर से हो जाएगी। इस पर्व को मानने वाले भोजपुरी समाज के लोग बड़ी संख्या में बिलासपुर में रहते हैं। कुछ बिलासपुर में पर्व मनाते हैं। लेकिन, ऐसे भी समाज के सदस्य हैं, जो इस पर्व के अवसर पर अपने घर उत्तर प्रदेश व बिहार जाते हैं। इनके जाने का सिलसिला प्रारंभ हो गया है। 

No comments