Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

चार युवको ने जमीन बिकवाने का झांसा देकर ने महिला से किया सामूहिक दुष्कर्म

रायपुर। राजधानी के एक फार्म हाउस में एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार चार आरोपितों ने पहले महिला...

यह भी पढ़ें :-

रायपुर। राजधानी के एक फार्म हाउस में एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार चार आरोपितों ने पहले महिला को जमीन बिकवाने में मदद करने का भरोसा दिया, इसके बाद वे महिला को फार्म हाउस में ले गए और सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। घटना के बाद सभी आरोपित फरार हो गए। पूरा मामला अभनपुर थाना क्षेत्र का है। पीड़िता ने अभनपुर थाने में मंगलवार को रिपोर्ट दर्ज कराई कि घरेलू काम करती है। उसके गांव के पास ही इलाके में पति के नाम पर जमीन थी। सालों पुरानी जमीन होने की वजह से उसकी सटीक लोकेशन नहीं मिल रही थी। जिसकी वजह से वो उसी इलाके के रहने वाले कुछ युवकों के संपर्क में आयी। बताया जा रहा है कि इन युवकों ने महिला को जमीन बिकवाने का झांसा दिया। उन्होंने उसे जमीन दिखाने के बहाने खेत पर बने फार्म हाउस पर बुलवाया। फिर उसे अकेली पाकर उनकी नियत बिगड़ गयी। जिसके बाद चार आरोपितों ने मिलकर महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात की। इस घटना के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। उन्होंने महिला को किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में अभनपुर पुलिस फरार आरोपितों की तलाश कर रही है। इस घटना में एक बात यह भी सामने आ रहा है कि आरोपितों ने महिला के साथ कई बार दुष्कर्म की वारदात की है। लेकिन धमकी के डर की वजह से महिला पुलिस के पास नही जा रही थी। इस मामले में अभनपुर थाना प्रभारी ने बताया कि घटना के बाद महिला की शिकायत पर थाने पर एफआईआर दर्ज की गई है। प्रॉपर्टी बिकवाने का झांसा देकर चार युवकों ने दुष्कर्म किया है। मामले में सभी आरोपी फरार है। हालांकि इस मामलें में पुलिस आरोपितों के नामों को बताने से बच रही है। पुलिस का कहना है की गिरफ्तारी के बाद नामों का खुलासा किया जाएगा।

No comments