Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

नए साल के जश्न ने 25% बढ़ाया हवाई किराया

  रायपुर। नया साल 2024 आने में अब 10 दिन ही शेष है। ऐसे में लोग इसका जश्न मनाने की तैयारी में लगे हुए हैं। जानकारी के अनुसार इस वर्ष प्रदे...

यह भी पढ़ें :-

 

रायपुर। नया साल 2024 आने में अब 10 दिन ही शेष है। ऐसे में लोग इसका जश्न मनाने की तैयारी में लगे हुए हैं। जानकारी के अनुसार इस वर्ष प्रदेश से 18 से 20 हजार लोग नववर्ष मनाने के लिए बाहर जाने वाले हैं। इसके चलते दिसंबर के आखिरी सप्ताह में रायपुर से दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, कोलकाता, हैदराबाद सहित अन्य नगरों के लिए जाने वाली फ्लाइटें फुल हो गई हैं। इसके चलते किराये में भी 25 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हो गई है। विशेष बात यह है कि रायपुर से जाने की तुलना में वापसी की फ्लाइटों का किराया ट्रैफिक अधिक रहने के कारण और महंगा होगा। ट्रैवल्स संचालकों के अनुसार सामान्य दिनों में एक से 15 दिसंबर तक रायपुर से दिल्ली का हवाई किराया 6500-7000, मुंबई का 6000-6500 और बेंगलुरु का हवाई किराया 7000-7500 रुपये था।  दिसंबर के आखिरी सप्ताह में रायपुर से बाहर जाने वालों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। इसके चलते हवाई किराया बढ़ा हुआ है। व्यास हालीडेज के संचालक कीर्ति व्यास ने बताया कि इन दिनों हवाई यात्रियों की आवाजाही में बढ़ोतरी हो रही है। ट्रेनों की लेटलतीफी अथवा रद रहने के कारण भी यात्री हवाई यात्रा को ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इसके चलते सभी उड़ानें फुल जा रही हैं। इसका असर हवाई किराये पर पड़ा है। नए साल में प्रदेश के हवाई यात्रियों को नए शहरों के लिए उड़ानों की सौगात भी मिलने वाली है। बताया जा रहा है कि रायपुर से जयपुर तथा रायपुर से रांची की फ्लाइट जनवरी में शुरू होने की उम्मीद है। रायपुर से शुरू होने वाली इन फ्लाइटों को नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) की अनुमति मिल चुकी है। इन फ्लाइटों का शेड्यूल भी बन गया है। विमानन कंपनियों द्वारा नए एयरक्राफ्ट की प्रतीक्षा की जा रही है। काफी समय से रायपुर से जयपुर व रांची उड़ान की मांग की जा रही थी।

No comments