Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

यादव मंत्रिमंडल का विस्तार, 28 मंत्रियों ने ली शपथ

भोपाल । मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज अपने तेरह दिन पुराने मंत्रिमंडल का विस्तार करते हुए 18 कैबिनेट और दस राज्य मंत्री शा...

यह भी पढ़ें :-

भोपाल । मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज अपने तेरह दिन पुराने मंत्रिमंडल का विस्तार करते हुए 18 कैबिनेट और दस राज्य मंत्री शामिल किए। मंत्रिमंडल में नए एवं युवा चेहरों को भी तवज्जो दी गयी है। पूर्व शिवराज सिंह चौहान सरकार के मंत्रिमंडल में शामिल रहे अनेक चेहरों को इस बार मंत्री पद नहीं दिया गया है। राजभवन में आयोजित गरिमामय एवं संक्षिप्त समारोह में राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने नवनियुक्त मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी। वरिष्ठ विधायकों कैलाश विजयवर्गीय, प्रहलाद पटेल, राकेश सिंह, राव उदय प्रताप सिंह, करण सिंह वर्मा, प्रद्युम्न सिंह तोमर, विजय शाह, संपत्तिया उइके, निर्मला भूरिया, तुलसी सिलावट, ऐदल सिंह कंसाना, गोविंद सिंह राजपूत, विश्वास सारंग, नागर सिंह चौहान, चैतन्य कश्यप, इंदर सिंह परमार, राकेश शुक्ला और नारायण सिंह कुशवाह को कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ दिलायी गयी। इसके अलावा श्रीमती कृष्णा गौर, गौतम टेटवाल, धर्मेंद्र लाेधी, नारायण सिंह पंवार, दिलीप जायसवाल, लखन पटेल, राधा सिंह, नरेंद्र शिवाजी पटेल, प्रतिमा बागरी और दिलीप अहिरवार को राज्य मंत्री के रूप में शपथ दिलायी गयी। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री डॉ यादव के अलावा उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश भाजपा पदाधिकारी, वरिष्ठ अधिकारी और गणमान्य नागरिक मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन मुख्य सचिव श्रीमती वीरा राणा ने किया।  राज्य विधानसभा में कुल 230 सदस्यों के मद्देनजर निर्धारित मापदंड के अनुरूप मंत्रियों की अधिकतम संख्या 35 हो सकती है, जिसमें मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री भी शामिल हैं। अब मुख्यमंत्री के अलावा मंत्रियों की संख्या 30 हो गयी है। इस तरह चार पद रिक्त छोड़े गए हैं। 

No comments