Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

बोरवेल में गिरी बालिका काे निकाला गया, इलाज के दौरान भोपाल में मौत

राजगढ़ ।  मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के बोड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम पीपल्यारसोड़ा में चार वर्षीय एक बालिका खुले बोरवेल में गिर गयी, जिसे सु...

यह भी पढ़ें :-

राजगढ़ ।  मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के बोड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम पीपल्यारसोड़ा में चार वर्षीय एक बालिका खुले बोरवेल में गिर गयी, जिसे सुरक्षित निकाला गया और उसे इलाज के लिए भोपाल ले जाया गया, वहां आज तड़के बालिका ने उपचार के दौरान दमतोड़ दिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार माही नाम की बालिका अपनी मां और मामी के साथ कल शाम खेत से घर लौट रही थी। इसी बीच अचानक बालिका खेत में आठ दिन पूर्व हुए बोरवेल में गिर गयी। बोरवेल सूखा निकलने के कारण उसे खुला छोड़ दिया गया था। दुर्भाग्य से बालिका उसमें करीब 30 फिट गहरायी में चली गयी। घटना के बाद प्रशासन द्वारा राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया और देर रात्रि बालिका को बोरवेल से निकाल लिया गया। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां से भोपाल रैफर कर दिया गया। बालिका को भोपाल के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने उपचार के दौरान तड़के दमतोड़ दिया। बताया जा रहा है कि बालिका सोमवार को उसके मामा के साथ देवास से आई थी। कल वह खेत पर संतरे खाने गई थी। घर लौटते समय शाम को वह बोरवेल में गिर गयी।

No comments