Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

श्रीनगर, पहलगाम का पारा लुढका

श्रीनगर । जम्मू-कश्मीर में गुरुवार को श्रीनगर और पहलगाम में मौसम का सबसे कम तापमान क्रमशः शून्य से कम 5.4 डिग्री सेल्सियस और शून्य से कम 5.8...

यह भी पढ़ें :-

श्रीनगर । जम्मू-कश्मीर में गुरुवार को श्रीनगर और पहलगाम में मौसम का सबसे कम तापमान क्रमशः शून्य से कम 5.4 डिग्री सेल्सियस और शून्य से कम 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। श्रीनगर में इस मौसम की लगातार सबसे ठंडी रात दर्ज की गई। यहां बुधवार को तापमान शून्य से कम 5.3 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले गुरुवार को शून्य से कम 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.4 डिग्री सेल्सियस कम है। तापमान में गिरावट के कारण डल झील के कुछ आंतरिक हिस्सों सहित अन्य जल निकायों और नल के पानी के पाइप भी जम गए। पहलगाम में पिछली रात शून्य से कम 5.3 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले आज न्यूनतम तापमान शून्य से कम 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.0 डिग्री सेल्सियस कम है। गुलमर्ग में आज न्यूनतम तापमान शून्य से कम 5.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि एक दिन पहले यह तापमान शून्य से के कम 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो सामान्य से 0.8 डिग्री सेल्सियस कम रहा। श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर काजीगुंड में पारा पिछली रात के शून्य से कम 3.2 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले शून्य से कम 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि कोकेरनाग में न्यूनतम तापमान शून्य़ से कम 1.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि एक दिन पहले शून्य़ से कम 2.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। कुपवाड़ा में न्यूनतम तापमान पिछली रात के शून्य से कम 3.7 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले गिरकर शून्य से कम 4.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो सामान्य से 2.5 डिग्री सेल्सियस कम है। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को अधिकांश स्थानों पर मौसम साफ रहने और 15 दिसंबर तक मुख्य रूप से मौसम शुष्क रहने तथा 16-17 दिसंबर को एक पश्चिमी विक्षोभ (डब्ल्यूडी) आने के आसार हैं और इससे जम्मू-कश्मीर के ऊंचे इलाकों में हल्का हिमपात होने के भी अनुमान हैं। 

No comments