Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

महंत रामसुंदर दास ने कांग्रेस पार्टी से दिया इस्तीफा

  रायपुर। कांग्रेस नेता महंत रामसुंदर दास ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। रायपुर दक्षिण से भाजपा के बृजमोहन के हाथों मिली करारी हार से दु...

यह भी पढ़ें :-

 

रायपुर। कांग्रेस नेता महंत रामसुंदर दास ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। रायपुर दक्षिण से भाजपा के बृजमोहन के हाथों मिली करारी हार से दुखी होकर उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दिया है। उन्होंने बस्तर सांसद और प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के नाम लिखे पत्र में इस बात का उल्लेख किया है। उन्होंने हार की जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दे दिया है। उनके इस्तीफे को अभी आधिकारिक रूप से स्वीकार नहीं किया है। बता दें कि महंत राम सुंदर दास वर्ष 2003 में छत्तीसगढ़ के पामगढ़ से चुनाव जीतकर पहली बार विधायक बने। 2008 में उन्होंने जैजैपुर से चुनाव जीता था। 2013 में उसी सीट पर उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। 2018 में भूपेश बघेल की सरकार बनी तो उन्हें गौ सेवा आयोग का अध्यक्ष बनाया गया। साल 2001-2003 में संस्कृत बोर्ड के पहले अध्यक्ष रहे। वहीं, छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के सदस्य भी रह चुके हैं। 

No comments