Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

हत्या के तीन मामले में पुलिस के हाथ अब तक खाली

 रायपुर। साल बीतने को 15 दिन ही शेष हैं। पुलिस चर्चित डकैती, चोरी और हत्या सहित अन्य मामलों में हाथ खाली हैं। थाने के साथ एंटी क्राइम व सा...

यह भी पढ़ें :-

 रायपुर। साल बीतने को 15 दिन ही शेष हैं। पुलिस चर्चित डकैती, चोरी और हत्या सहित अन्य मामलों में हाथ खाली हैं। थाने के साथ एंटी क्राइम व साइबर यूनिट की टीम की ओर से फाइल बंद होती दिख रही है। दोषियों को पकड़ने के लिए पुलिस की टीम अलग-अलग राज्यों में तो गई लेकिन कुछ सुराग नहीं मिला है। टिकरापारा थाना क्षेत्र में डकैती, धरसींवा और विभानसभा में बड़ी चोरियों के अलावा खरोरा, टिकरापारा और कबीरनगर में हत्या कांड का पता नहीं चल सका है। टिकरापारा थाना इलाके में पति-पत्नी को बंधक बनाकर 12 लाख की डकैती को अंजाम दिया गया। घटना तीन अप्रैल 2022 रात की है। छह डकैत घर में घुसकर व्यापारी को और उसकी पत्नी को बंधक बनाया। घर में रखे सोने के जेवर और नकदी लेकर फरार हो गए। साथ में दो पहिया वाहन तक चुरा ले गए। आठ माह से ज्यादा समय बीतने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। पुलिस चोरी की गई गाड़ी तक को नहीं खोज सकी है। अगस्त 2022 में महीने में कबीर नगर में ट्रक ड्राइवर दीपक साहू की बाइक सवार बदमाशों ने हत्या कर दी थी। पुलिस को हत्यारों का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। इसी तरह खरोरा थाना क्षेत्र में महिला की उसके घर में हथौड़े से मारकर हत्या कर दी गई। विशेष टीम के अधिकारियों ने गांव के तकरीबन 50 लोगों से पूछताछ की, लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा। 19 अक्टूबर 2021 को शकुंतला यादव की उसके घर में गला घोटकर हत्या कर दी गई। लूट की वारदात को अंजाम दिया गया। महिला के हाथ-पैर और मुंह बंधे हुए थे। पुलिस ने घटना के बाद ही तत्काल कुछ संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा है। पुलिस अब तक दोषी तक नहीं पहुंच सकी।

No comments