Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

किरण देव की अध्‍यक्षता में प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक

 रायपुर।  विधानसभा चुनाव जीतने के बाद भारतीय जनता पार्टी अब लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। भाजपा के नवनियुक्‍त प्रदेश अध्यक्ष किरण...

यह भी पढ़ें :-

 रायपुर।  विधानसभा चुनाव जीतने के बाद भारतीय जनता पार्टी अब लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। भाजपा के नवनियुक्‍त प्रदेश अध्यक्ष किरण देव की अध्‍यक्षता में आज रायपुर में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक हुई। इस बैठक में मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय उपमुख्‍यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा सहित संगठन के वरिष्‍ठ पदाधिकारी भी शामिल हुए। बैठक में सबसे पहले प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कार्यकर्ताओं को जीत का श्रेय देते हुए बधाई दी। इसके बाद प्रदेश प्रभारी, सह प्रभारी सहित सभी राष्ट्रीय पदाधिकारी गण का धन्यवाद दिया। राष्ट्रीय पदाधिकारी गण की बैठक का जिक्र करते हुए प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने बताया कि आप सब की ओर से प्रधानमंत्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष को बधाई दी। उन्होंने छत्तीसगढ़ के कार्यकर्ताओं को बधाई दी। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव को भी उनके अध्यक्ष के कार्यकाल में शानदार प्रयासों के लिए बधाई दी। मीडिया टीम और प्रवक्ता गण को भी बधाई दी। लोकसभा चुनावों के लिए मार्गदर्शन दिया। इधर, किरण देव के भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष बनने के बाद संगठन में बदलाव की चर्चा तेज हो गई है। माना जा रहा है कि जल्‍द ही प्रदेश संगठन की नई कार्यकारिणी बनाई जाएगी। इसमें महामंत्रियों के अलावा कुछ जिला अध्‍यक्ष भी बदले जा सकते हैं। 

No comments