Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

बनवारी लाल कंछल की भाजपा में वापसी

 लखनऊ  ।  व्यापारी नेता बनवारी लाल कंछल और राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मंजीत सिंह समेत कई नेताओं ने शुक्रवार को भारत...

यह भी पढ़ें :-

 लखनऊ  ।  व्यापारी नेता बनवारी लाल कंछल और राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मंजीत सिंह समेत कई नेताओं ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की मौजूदगी में कई दलों के नेता और पूर्व अधिकारियों को भाजपा की सदस्यता ग्रहण करायी गयी। हाल ही में रालोद में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों पर उपेक्षापूर्ण रवैये का आरोप लगाने वाले मंजीत सिंह, आरिफ महमूद और वेद प्रकाश शास्त्री ने भाजपा का दामन थामा है वहीं बनवारी लाल कंछल की समाजवादी पार्टी (सपा) से भाजपा में वापसी हुयी है। इनके अलावा नरेन्द्र सिंह कुशवाहा, अशोक कुमार कुशवाहा और उमा शंकर मिश्रा के अलावा कांग्रेस छोड़कर आये अवधेश कुमार सिंह ने भाजपा की नीतियों पर भरोसा किया है। 

No comments