Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

बाड़ी में कब्जे को लेकर विवाद, ग्रामीण और महिला पर टंगिया से हमला

 बिलासपुर । रतनपुर क्षेत्र के ग्राम चपोरा में बाड़ी पर कब्जे को लेकर दो लोगों ने ग्रामीण और उसकी पत्नी पर टंगिया से हमला कर दिया। हमले में घ...

यह भी पढ़ें :-

 बिलासपुर । रतनपुर क्षेत्र के ग्राम चपोरा में बाड़ी पर कब्जे को लेकर दो लोगों ने ग्रामीण और उसकी पत्नी पर टंगिया से हमला कर दिया। हमले में घायल ग्रामीण और महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल की बेटी ने घटना की शिकायत रतनपुर थाने में की है। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है। कोरबा जिले के ग्राम चोरकाडाड़ में रहने वाली हिरामनी उंराव गृहणी है। कुछ दिन पहले उनकी मां गवली बाई की तबीयत खराब हो गई थी। इस पर महिला अपनी मां की देखरेख के लिए मायके ग्राम चपोरा पहुंची। महिला ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर उसकी गवली बाई और पिता मानसाय अपनी बाड़ी में थे। इसी दौरान गांव में रहने वाले अनिल खांडे और गौतम खांडे वहां आए। उन्होंने बाड़ी में लगी सब्जियों को रौंदना शुरू कर दिया। इसका विरोध करने पर दोनों ने मानसाय और उसकी पत्नी की टांगी और डंडे से पिटाई शुरू कर दी। मारपीट से घायल मानसाय और उसकी पत्नी गवली को अस्पताल में भर्ती कर उपचार कराया गया। उनकी बेटी ने घटना की शिकायत रतनपुर थाने में की है। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है। 

No comments