Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

ठाकुर ने नये वर्ष का कैलेंडर जारी किया

 नयी दिल्ली  । सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने शनिवार को यहां “हमारा संकल्प विकसित भारत” की थीम के साथ भारत सरकार का वर्ष ...

यह भी पढ़ें :-

 नयी दिल्ली  सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने शनिवार को यहां “हमारा संकल्प विकसित भारत” की थीम के साथ भारत सरकार का वर्ष 2024 का कैलेंडर जारी किया। यह कैलेंडर प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार की नीतियों के माध्यम से लोगों के जीवन में आए सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक परिवर्तन को दर्शाता है। श्री ठाकुर ने इस मौके पर कहा कि देश ने आत्मनिर्भरता की दिशा में शानदार प्रगति की है। उन्होंने कहा ,“ जो देश मोबाइल फोन का दूसरा सबसे बड़ा आयातक था, वह आज दूसरा सबसे बड़ा निर्माता है। जो देश कभी वैक्सीन आयात करता था, वह अब वैक्सीन मैत्री के तहत पूरी दुनिया को वैक्सीन बांट रहा है।” उन्होंने कहा कि भारत आज विनिर्माण के क्षेत्र में अपार सफलता हासिल कर चुका है। यहां तक कि जिन क्षेत्रों में भारत की उपस्थिति नगण्‍य थी, वहां भी वह अब एक महत्‍वपूर्ण शक्ति बन चुका है। इसका उदाहरण देते हुए श्री ठाकुर ने कहा कि भारत आज तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम है। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि सरकार महिला सशक्तीकरण को सर्वोपरि मानती है और यह एक ओर उज्ज्वला योजना तो दूसरी ओर ड्रोन दीदी के रूप में परिलक्षित होता है। किसान कल्याण के विषय में उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने ही स्वामीनाथन कमेटी की रिपोर्ट लागू की। उन्होंने कहा कि इसके अलावा सरकार ने किसानों की समृद्धि पर अब तक 2.8 लाख करोड़ रुपये खर्च किए हैं। उन्होंने कहा कि पारदर्शिता एवं जवाबदेही इस सरकार के आदर्श हैं और इन्हीं मूल्यों ने एक समय पांच सबसे कमजोर अर्थव्यवस्थाओं में से एक माने जाने वाले भारत को आज दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था की स्थिति तक पहुंचाया है।  श्री ठाकुर ने कहा कि 2023 समाप्त होने के साथ ही 2024 अवसरों की एक नई सुबह लेकर आ रहा है। दुनिया भारत की ओर आशा भरी नजरों से देख रही है, दुनिया नेतृत्व के लिए भारत की ओर देख रही है। उन्होंने “हमारा संकल्प विकसित भारत” विषय पर एक प्रदर्शनी का उद्घाटन भी किया।

No comments