Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

श्रीनगर, पहलगाम के तापमान में गिरावट

  श्रीनगर ।  केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में मंगलवार को न्यूनतम तापमान शून्य से कम 3.7 डिग्री सेल्सियस और पहलगाम ...

यह भी पढ़ें :-

 

श्रीनगर ।  केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में मंगलवार को न्यूनतम तापमान शून्य से कम 3.7 डिग्री सेल्सियस और पहलगाम में शून्य से कम 6.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम की सबसे ठंडी रात रही। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में सोमवार को पर्यटक स्थल के लिए तापमान सामान्य से 2.5 डिग्री सेल्सियस कम था जबकि मंगलवार को यहां का तापमान शून्य से कम 5.1 डिग्री सेल्सियस, पुलवामा में शून्य से कम 5.5 डिग्री सेल्सियस, शोपियां में शून्य से कम 6.8 डिग्री सेल्सियस और कुलगाम में शून्य से कम 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।  गुलमर्ग में आज तापमान शून्य से कम 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो सामान्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस कम है। दक्षिण कश्मीर में श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर काजीगुंड में तापमान एक दिन पहले दर्ज किए गए 0.8 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले आज शून्य से कम 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि कोकरनाग में पिछली रात दर्ज किए गए 1.1 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले शून्य से कम 3.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। कुपवाड़ा में पिछली रात दर्ज किए गए 2.2 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले आज तापमान शून्य से कम 3.1 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.4 डिग्री सेल्सियस कम रहा।  मौसम विभाग ने 23 दिसंबर तक मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने और 24-26 दिसंबर तक आम तौर पर बादल छाए रहने तथा अलग-अलग ऊंचाई वाले इलाकों में हल्का हिमपात होने की चेतावनी दी है।

No comments