Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रॉन होंगे गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि

  नयी दिल्ली ।  फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन 75वें गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि होंगे।  विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को यहां एक ...

यह भी पढ़ें :-

 

नयी दिल्ली ।  फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन 75वें गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि होंगे।  विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को यहां एक विज्ञप्ति में बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निमंत्रण पर फ्रांस के राष्ट्रपति ने नयी दिल्ली में कर्तव्य पथ पर आयोजित होने वाले 75वें गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में भारत आने की पुष्टि की है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि रणनीतिक साझीदार के रूप में, भारत और फ्रांस कई क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर उच्च स्तर की समानता साझा करते हैं। इस वर्ष, हम भारत-फ्रांस रणनीतिक साझीदारी की 25वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। प्रधानमंत्री 14 जुलाई 2023 को पेरिस में आयोजित बैस्टिल-डे परेड में सम्मानित अतिथि के रूप में शामिल हुए थे। राष्ट्रपति मैक्रॉन ने 08-09 सितंबर 2023 को जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए भारत का दौरा किया था।

No comments