Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

क्रेडिट कार्ड शुरू करने का झांसा देकर शातिर ठग ने उड़ाए 1.51 लाख रुपये, मामला दर्ज

   रायपुर। क्रेडिट कार्ड शुरू करने का झांसा देकर शातिर ठग ने एक कंपनी के संचालक से 1.51 लाख रुपये ठग लिए। शिकायत पर न्यू राजेंद्रनगर पुलिस...

यह भी पढ़ें :-

 

 रायपुर। क्रेडिट कार्ड शुरू करने का झांसा देकर शातिर ठग ने एक कंपनी के संचालक से 1.51 लाख रुपये ठग लिए। शिकायत पर न्यू राजेंद्रनगर पुलिस धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक कृष्णानगर, देवपुरी निवासी कुलदीप महेंद्र (48) देवदीप सिस्टम प्रायवेट लिमिटेड कंपनी के संचालक है। 18 अक्टूबर, 2023 की दोपहर 1.30 बजे उनके मोबाइल पर 6289576989, 8981438358 से फोन आया। काल करने वाले ने कहा कि आपका आइसीआइसीआइ बैंक का क्रेडिट कार्ड नया है। उसे चालू करने के लिए वाट्सएप कर एक एप्लीकेशन डाउनलोड करने कहा। उस एप्लीकेशन को डाउनलोड करने पर ठग ने जैसा कहा, वैसा ही कुलदीप करते गए। कुछ देर बाद उनके क्रेडिट कार्ड से 1.51 लाख रुपयें का ट्रांजेक्शन हो गया।

No comments