Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

70 वर्षीय महिला को जादू-टोना के शक में मारपीट, गर्म लोहे से दागा

  बिलासपुर। मस्तूरी क्षेत्र के ग्राम भदौरा में ग्रामीणों जादू टोने के शक में 70 वर्षीय महिला को गर्म लोहे से दाग दिया। इसके अलावा उसके बाल...

यह भी पढ़ें :-

 

बिलासपुर। मस्तूरी क्षेत्र के ग्राम भदौरा में ग्रामीणों जादू टोने के शक में 70 वर्षीय महिला को गर्म लोहे से दाग दिया। इसके अलावा उसके बाल भी जलाए गए। साथ ही चेहरे को धारदार हथियार से काटा गया है। महिला को गंभीर अवस्था में सिम्स में भर्ती कराया गया है। इधर घटना की सूचना पर पुलिस ने मामले को जांच में लिया है। महिला का बयान दर्ज कराया जा रहा है। मस्तूरी क्षेत्र के ग्राम भदौरा में रहने वाली भूरीबाई सोनवानी (70) गृहणी हैं। गुरुवार की रात वे अपने घर पर ही थी। रात करीब 12 बजे गांव में रहने वाले कुछ लोग उन्हें घर से बुलाकर ले गए। इसकी जानकारी स्वजन को नहीं लगी। इसके कुछ देर बाद महिला के चीखने की आवाज सुनकर स्वजन बाहर निकले। घर से थोड़ी दूरी पर महिला गंभीर स्थिति में पड़ी थी।  महिला की बहू राजेश्वरी सोनवानी ने बताया कि गांव के ही केजउ राठौर और उसके साथियों ने मारपीट की है। केजउ ने बाहर से बैगा बुलवाया था। उसक साथ मिलकर जादू टोने के शक में उनकी सास से मारपीट की गई है। साथ ही गर्म लोहे से उनके शरीर को अलग-अलग जगहों पर दाग दिया गया है। महिला के बाल को भी हमलावर ने जला दिया है। गंभीर महिला को सिम्स में भर्ती कराया गया है। यहां पर उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। महिला से मारपीट और उसके बाल जला दिए जाने की सूचना मिली है। इस पर जवानों को सिम्स भेजा गया है। साथ ही गांव के लोगों से पूछताछ की जा रही है। घायल का बयान लेने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

No comments