Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

झंडा बांधते समय हाईटेंशन तार की चपेट में आया दंपति पति की मौत, पत्नी की हालत गंभीर

  रायपुर। राजधानी रायपुर में लाखे नगर इलाके में करंट की चपेट में आने से कारोबारी की मौत हो गई। कारोबारी अपनी पत्नी के साथ दोपहर को छत पर झ...

यह भी पढ़ें :-

 

रायपुर। राजधानी रायपुर में लाखे नगर इलाके में करंट की चपेट में आने से कारोबारी की मौत हो गई। कारोबारी अपनी पत्नी के साथ दोपहर को छत पर झंडा लगा रहे थे। इसी दौरान झंडे का पाइप हाईटेंशन से टकरा गया। कारोबारी की पत्नी गंभीर रूप से घायल है। हादसे के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मिली जानकारी के अनुसार लाखेनगर के सोनकर नगर में रहने वाला लक्ष्मण सोनकर (40) सब्जी का थोक कारोबारी है। उनका तीन मंजिला मकान है। सोमवार को वह अपनी पत्नी के साथ छत पर झंडा बांधने गया था। छत के पास से हाईटेंशन तार गुजरा हुआ है। झंडा बांधते समय पाइप तार से टकरा गया। करंट की चपेट में आने से लक्ष्मण सोनकर की मौके पर मौत हो गई। वहीं उसकी पत्नी मोनिका सोनकर गंभीर रूप से घायल है। उनका इलाज जारी है। 

No comments