Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

तीर्थयात्रियों से भरी बस सड़क पर पलटी

   अंबिकापुर। अंबिकापुर-बनारस मार्ग पर वाड्रफनगर के खरहरा नाला के पास तीर्थयात्रियों की बस अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना में आठ तीर्थया...

यह भी पढ़ें :-

 

 अंबिकापुर। अंबिकापुर-बनारस मार्ग पर वाड्रफनगर के खरहरा नाला के पास तीर्थयात्रियों की बस अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना में आठ तीर्थयात्रियों को हल्की चोटें आई हैं शेष सभी 34 तीर्थयात्री पूरी तरह से सुरक्षित हैं। सभी तीर्थयात्रियों के लिए वाड्रफनगर के सामुदायिक भवन में ठहराया गया है। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी घटनास्थल से लेकर अस्पताल तक सक्रिय हैं। जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ के दुर्ग, बालोद जिले से 42 श्रद्धालु टूरिस्ट बस से तीर्थयात्रा पर निकले थे। इन सभी को बनारस,अयोध्या, वृंदावन जाना था। बुधवार की सुबह बस वाड्रफनगर के खरहरा नाला के समीप पहुंची थी। उसी दौरान तेज गति की पिकअप सामने से आ गई। टक्कर से बचने के प्रयास में बस पर से चालक का नियंत्रण हट गया। बस मोड़ पर पलट गई। दुर्घटना के समय बस की गति धीमी थी इसलिए ज्यादा गंभीर चोट नहीं है। बस धीरे -धीरे सड़क किनारे लुढ़क गई थी। 

No comments