Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

अरमाने ओमान की दो दिन की यात्रा पर जायेंगे

  नयी दिल्ली । रक्षा सचिव गिरिधर अरमाने मंगलवार को दो दिन की ओमान यात्रा पर जायेंगे। रक्षा सचिव अरमाने ओमान के रक्षा मंत्रालय के महासचिव ड...

यह भी पढ़ें :-

 

नयी दिल्ली । रक्षा सचिव गिरिधर अरमाने मंगलवार को दो दिन की ओमान यात्रा पर जायेंगे। रक्षा सचिव अरमाने ओमान के रक्षा मंत्रालय के महासचिव डॉ. मोहम्मद बिन नसीर बिन अली अल-ज़ाबी के साथ 12वीं संयुक्त सैन्य सहयोग समिति की बैठक की सह-अध्यक्षता करेंगे। द्विपक्षीय वार्ता के दौरान श्री अरमाने दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग की समीक्षा करेंगे तथा द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के लिए उद्योग क्षेत्र में सहयोग जैसी नई पहलों की संभावना को तलाशेंगे। दोनों नेता साझे हितों वाले क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान करेंगे। यह यात्रा दोनों देशों के बीच सैन्य सहयोग के हर क्षेत्र जैसे कि द्विपक्षीय अभ्यास, स्टाफ वार्ता, प्रशिक्षण के साथ-साथ नए और उभरते क्षेत्रों में रक्षा सहयोग व रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करेगी। भारत और ओमान के बीच मजूबत और बहुआयामी संबंध हैं जो रक्षा तथा सुरक्षा सहित कई रणनीतिक क्षेत्रों तक फैले हैं । दोनों देश रणनीतिक साझेदारी के दृष्टिकोण के तहत काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। संपूर्ण क्षेत्र की शांति और समृद्धि में दोनों देशों के साझा हित हैं।

No comments