Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

लता उसेंडी को लोकसभा चुनाव में मिली बड़ी जिम्‍मेदारी

   रायपुर। भाजपा ने आगामी 2024 लोकसभा चुनाव के मद्देनजर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए चुनाव प्रभारियों और सह-प्रभारियों की घोषणा...

यह भी पढ़ें :-

  

रायपुर। भाजपा ने आगामी 2024 लोकसभा चुनाव के मद्देनजर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए चुनाव प्रभारियों और सह-प्रभारियों की घोषणा कर दी है।  भाजपा की ओर से जारी की गई प्रभारियों और सह-प्रभारियों की सूची में छत्‍तीसगढ़ की लता उसेंडी (Lata USendi) का नाम भी शामिल है। बीजेपी ने लता उसेंडी को बड़ी जिम्‍मेदारी सौंपते हुए उन्‍हें ओडिशा का सह प्रभारी नियुक्‍त किया है। भाजपा ने आगामी 2024 लोकसभा चुनाव के मद्देनजर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए चुनाव प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की। बैजयंत पांडा उत्तर प्रदेश के नए प्रभारी होंगे। विनोद तावड़े को बिहार का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है।  पार्टी ने सांसद विजयपाल सिंह को ओडिशा का प्रभारी नियुक्‍त किया है। लता उसेंडी सांसद विजयपाल सिंह के साथ मिलकर लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा के लिए काम करेंगी। लता उसेंडी आदिवासी समुदाय से आती हैं। वर्तमान में छत्‍तीसगढ़ के कोंडागांव विधानसभा सीट से विधायक हैं। लता उसेंडी छत्‍तीसगढ़ की भाजपा सरकार में मंत्री भी रहीं हैं। उसेंडी भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में भी शामिल हैं। लता उसेंडी को पहली बार जेपी नड्डा की टीम में जगह मिली है।

No comments