Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

झामुमो विधायक सरफराज अहमद ने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया, अध्यक्ष ने इस्तीफा स्वीकार किया

 रांची । झारखंड में तेजी से बदलते राजनीतिक घटनाक्रम में गांडेय से झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक डॉ. सरफराज अहमद ने विधानसभा की सदस्यता से इ...

यह भी पढ़ें :-

 रांची । झारखंड में तेजी से बदलते राजनीतिक घटनाक्रम में गांडेय से झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक डॉ. सरफराज अहमद ने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो ने श्री अहमद का इस्तीफा 31 दिसंबर की तिथि से स्वीकार कर लिया है।विधानसभा से इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है।अधिसूचना के अनुसार अब गाडंये की सीट रिक्त हो गई है। श्री अहमद झारखंड विधानसभा के वरिष्ठतम विधायक थे और वह पहली बार 1980 में अविभाजित बिहार में बिहार विधानसभा के सदस्य बने थे। वर्ष 1984 में कांग्रेस के टिकट पर श्री अहमद गिरिडीह से लोकसभा के लिए भी चुने गए थे। श्री अहमद अविभाजित बिहार में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे थे।

No comments