Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

अब जल्द ही फिल्म 'शैतान' सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है

इंदौर। अजय देवगन इस समय अपनी अपकमिंग फिल्म 'शैतान' को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। एक्टर की पिछली फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच...

यह भी पढ़ें :-

इंदौर। अजय देवगन इस समय अपनी अपकमिंग फिल्म 'शैतान' को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। एक्टर की पिछली फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी खासी कमाई की है। साल 2022 में रिलीज हुई फिल्म 'दृश्यम 2' ने काफी हिट हुई थी। वहीं, साल 2023 में अजय के डायरेक्शन में बनी फिल्म भोला रिलीज हुई थी, इस फिल्म ने भी अच्छी खासी कमाई की थी। अब जल्द ही फिल्म 'शैतान' सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। हाल ही में फिल्म का शानदार ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। बता दें कि पिछले कुछ सालों से अजय देवगन अपनी फिल्म का कॉन्सेप्ट चेंज करते दिखाई दिए हैं। अब वे रोमांटिक और कॉमेडी फिल्मों से अपना फोकस हटाकर मिस्टीरियस और सीरियस टॉपिक पर ध्यान दे रहे हैं। 'शैतान' फिल्म में भी एक्टर अपने परिवार को इविल आई से प्रोटेक्ट करते दिखाई देंगे। इस फिल्म में आर माधवन शैतान के रोल में नजर आने वाले हैं। रिलीज किए गए ट्रेलर में उनका खतरनाक लुक देखने को मिल रहा है। इस ट्रेलर को लोगों का काफी प्यार मिल रहा है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर लॉन्च इवेंट रखा गया। इस दौरान अजय ने अपना रियल लाइफ पैरानाॅर्मल एक्टिविट एक्सपीरियंस शेयर किया। 

No comments