Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

कर्ज से परेशान बीएसपी कर्मी ने ट्रेन से कटकर की आत्महत्या

   भिलाई। बीएसपी कर्मी ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। मृतक कर्ज से परेशान था। पुलिस ने उसकी स्कूटी से एक शराब की बोतल, एक शादी का कार्ड...

यह भी पढ़ें :-

 

 भिलाई। बीएसपी कर्मी ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। मृतक कर्ज से परेशान था। पुलिस ने उसकी स्कूटी से एक शराब की बोतल, एक शादी का कार्ड तथा कुछ अन्य सामान बरामद किया। कोतवाली थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना मंगलवार की बताई जा रही है। मृतक का नाम अरविंद प्रसाद (57) निवासी सेक्टर सात बताया गया है। पुलिस के मुताबिक अरविंद प्रसाद बीएसपी कर्मी है। उसका एक बड़ा भाई भी है। जिसकी लड़की की शादी 24 व 25 फरवरी को है। मृतक शादी की तैयारी में भी जुटा था। स्‍वजनों के हवाले से पुलिस ने बताया कि अरविंद बीते कुछ दिनों से काफी परेशान था। उसने कुछ लोगों से कर्ज ले रखा था। वह कर्ज चुका नहीं पा रहा था। कर्ज वसूलने रोज घर आ जाते थे, इस बात से वह और परेशान रहने लगा। यहां तक कि वह कर्जदारों से बचने के लिए पावर हाउस के किसी होटल में दो-दो दिन रुक जाता था। वह बीते कुछ दिनों से अत्याधिक शराब सेवन करने लगा था। स्‍वजनों के मुताबिक मृतक भतीजी की शादी की तैयारी में भी जुटा था। मंगलवार को वह कुछ कार्ड लेकर अपने साथ लेकर निकला था। तीन घंटे बाद उसके द्वारा भिलाई नगर रेलवे स्टेशन के पास आत्महत्या करने की खबर आई। मृतक की स्कूटी में एक मोबाइल, पर्स जिसमें मोबाइल का सिम रखा हुआ था। शादी का कार्ड, तथा शराब की बोतल पाई गई। कोतवाली थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

No comments