Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

बृहस्पती बाजार में बाइक सवार दो युवकों ने एक महिला से जेवर लूट लिया

  बिलासपुर। सिविल लाइन क्षेत्र के बृहस्पति बाजार में उठाईगिरी की सूचना मिलते ही अधिकारियों ने तत्काल शहर में नाकाबंदी करा दी। इधर सिविल ला...

यह भी पढ़ें :-

 

बिलासपुर। सिविल लाइन क्षेत्र के बृहस्पति बाजार में उठाईगिरी की सूचना मिलते ही अधिकारियों ने तत्काल शहर में नाकाबंदी करा दी। इधर सिविल लाइन की टीम के साथ ही शहर के सभी थाना क्षेत्र के जवानों ने संदेहियों पर नजर रखनी शुरू कर दी। करीब आधे घंटे बाद ही जवानों ने संदेही लुटेरों को पकड़ लिया। इसके बाद जवानों को पता चला कि एसपी के निर्देश पर माकड्रील कराई गई है। बृहस्पती बाजार में बाइक सवार दो युवकों ने एक महिला से जेवर लूट लिया। इसकी सूचना गुरुवार की दोपहर शहर के सभी थानों में दी गई। साथ ही अधिकारियों ने शहर में नाकाबंदी के निर्देश दिए। लूट की सूचना मिलते ही शहर के सभी चौक-चौराहों पर पुलिस के जवान तैनात हो गए। संदिग्ध वाहनों की जांच शुरू कर दी गई। कुछ ही देर में सभी पुलिस के जवान शहर की सड़कों पर संदेहियों की तलाश में जुट गए। अधिकारी भी अपने केबीन से निकलकर जवानों को दिशा निर्देश देने लगे। करीब आधे घंटे बाद ही जवानों ने बताया कि दो संदेहियों को पकड़ लिया गया है। पकड़े गए लोगों को सिविल लाइन थाने लाया गया। इसी दौरान पता चला कि यह पूरी घटना पुलिस के जवानों की मुस्तैदी परखने के लिए की गई माक ड्रील थी।

No comments