Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

टिर्की ने श्रीजेश को एफआईएच एथलीट समिति का सह अध्यक्ष बनने पर दी बधाई

  नयी दिल्ली । हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप टिर्की ने दिग्गज गोलकीपर पी आर श्रीजेश को एफआईएच एथलीट समिति का सह अध्यक्ष बनने पर बधाई देते ह...

यह भी पढ़ें :-

 

नयी दिल्ली । हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप टिर्की ने दिग्गज गोलकीपर पी आर श्रीजेश को एफआईएच एथलीट समिति का सह अध्यक्ष बनने पर बधाई देते हुए कहा कि उनके अभुवन और दृष्टिकोण का युवा खिलाड़ियों पर सकारात्मक प्रभाव होगा। दिलीप टिर्की ने कहा, “ पीआर श्रीजेश को एफआईएच के साथ ऐसी भूमिका निभाते हुए देखना खुशी की बात है जो हॉकी खिलाड़ियों के जीवन पर सीधे प्रभाव डालेगी। उनके जैसे अनुभवी खिलाड़ी के पास दुनिया भर में हॉकी स्टिक उठाने वाले एथलीटों की बेहतरी के लिए सलाह देने का अनुभव और दृष्टिकोण होगा। हम इस भूमिका में श्रीजेश का युवाओं पर पड़ने वाले सकारात्मक प्रभाव को देखने के लिए उत्सुक हैं।”

No comments