Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

डीजे मार्शमेलो के साथ काम करेंगे अरमान मलिक

  मुंबई  । बॉलीवुड के जानेमाने गायक-गीतकार और संगीतकार अरमान मलिक अमेरिकी संगीत निर्माता और डीजे, मार्शमेलो के साथ काम करते नजर आ सकते है...

यह भी पढ़ें :-

 

मुंबई  बॉलीवुड के जानेमाने गायक-गीतकार और संगीतकार अरमान मलिक अमेरिकी संगीत निर्माता और डीजे, मार्शमेलो के साथ काम करते नजर आ सकते हैं।गायक-गीतकार अरमान मलिक ने हाल ही में मुंबई में अंग्रेजी गायक एड शीरन के साथ एक सरप्राइज एक्ट करके फैंस को खुश किया।पिछले कुछ वर्षों में, अरमान मलिक ने खुद को विश्व स्तर पर प्रशंसित संगीतकार और भारत में सबसे पसंदीदा कलाकारों में से एक के रूप में प्रभावशाली रूप से स्थापित किया है। अरमान मलिक अब अमेरिकी संगीत निर्माता और डीजे, मार्शमेलो के साथ अपनी ऑनलाइन बातचीत के लिए सुर्खियाँ बटोर रहे हैं, और नेटिज़न्स कलाकार के साथ एक और शानदार संगीत सहयोग की अटकलें लगा रहे हैं। यह सब तब शुरू हुआ जब मार्शमेलो ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने अपने भारत दौरे की घोषणा करते हुए कहा, “होली मनाने के लिए भारत जा रहा हूँ। जवाब में, अरमान मलिक ने टिप्पणी की, मैनू की पता ये कौन सा गाना है,जिस पर अमेरिकी डीजे मार्शमेलो ने जवाब दिया, पाजी, मुंबई में मिलते हैं।वीडियो में अरमान मलिक की आवाज़ सुनाई देने के साथ, फैंस उत्सुकता से आगे के विवरण का इंतजार कर रहे हैं।

No comments