Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Breaking News:

latest

पल्लवी से झटके के बीच अखिलेश यादव को मिली खुशखबरी

  लखनऊ। लोकसभा चुनाव के बीच एक तरफ पल्लवी पटेल ने सपा को झटका दिया है तो दूसरी तरफ अखिलेश यादव की सपा को यूपी से पांच दशक पुरानी पार्टी का स...

यह भी पढ़ें :-

 

लखनऊ। लोकसभा चुनाव के बीच एक तरफ पल्लवी पटेल ने सपा को झटका दिया है तो दूसरी तरफ अखिलेश यादव की सपा को यूपी से पांच दशक पुरानी पार्टी का समर्थन मिला है। लोकसभा चुनाव में सपा को लोक दल ने समर्थन देने का ऐलान किया है। लोक दल के मुखिया सुनील सिंह ने गुरुवार को लोकसभा चुनाव में सपा और इंडिया गठबंधन को समर्थन देने का ऐलान किया। सुनील सिंह ने इस दौरान जयंत चौधरी की राष्ट्रीय लोकदल को डुप्लीकेट पार्टी बताया। इस अवसर पर सपा प्रमुख ने कहा कि चैौधरी चरण सिंह की असली पार्टी लोकदल सपा के साथ आ गई है। अखिलेश ने कहा कि भाजपा हारेगी तो लोकतंत्र बचेगा। अखिलेश यादव ने सुनील को हार्दिक धन्यवाद दिया और कहा कि असली लोक दल सपा के साथ है। वहीं, भाजपा पर भी अखिलेश ने हमला किया। कहा कि भारतीय जनता पार्टी हारेगी तो लोकतंत्र, संविधान बचेगा। पूरे देश की निगाहें उत्तर प्रदेश पर हैं। भाजपा हटेगी तो देश बचेगा। कांग्रेस का बैंक खाता फ्रीज होने पर सपा प्रमुख ने कहा कि भाजपा कुछ भी कर सकती है। अखिलेश ने कहा कि मतदान तक सावधान रहना पड़ेगा। भाजपा से बूथ की रक्षा करनी है। चंदा चोरी और वसूली में भाजपा सबसे आगे है। बदायूं कांड पर अखिलेश ने कहा कि इस सरकार से अब कोई उम्मीद नहीं है। 

No comments